तेंदुए के हमले में गई एक और जान, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

तेंदुए के हमले में गई एक और जान, ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश | New India Times

बहराइच जिला के कतर्निया घाट वन जीव क्षेत्र के कोतवाली मुर्तिहा इलाके के ककरहा रेंज में आज फिर एक नाबालिग लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। बाघ ने किशोरी को अपना निवाला बना लिया है जिसके बाद से ग्रामीणों में काफी गुस्सा देखने मिल रहा है।

यूपी के बहराइच जिले में 12 वर्षीय किशोरी रिंकी किसी कार्य के लिए घर से बाहर गई थी तभी तभी बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी हुई तो वो आक्रोशित हो गए। घटना कर्तानिया घाट के ककरहा रेंज की बताई जा रही। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जब ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी तो वन चौकी वाले चौकी छोड़कर वहां से भाग निकले और कुछ देर बाद जब मामला शांत हुआ तो सभी वापस आ गए। बाघ या तेंदुवे के हमले से इस क्षेत्र में जान गंवाने की यह कोई पहली घटना नहीं है बल्कि कतर्निया घाट वन जीव क्षेत्र में अक्सर इस तरह की घटना सुनने को मिलती रहती है और हर बार वन विभाग की तरफ से आगे ऐसा नहीं होगा इसका आश्वासन भी दिया जाता रहा है और साथ ही फॉरेस्ट विभाग यह भी कहता है कि इलाके के ग्रामीण जंगल के इलाके में अकेले न जायें बल्कि कई लोग साथ होकर ही निकलें जिससे किसी प्रकार की घटना से बचा जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article