ज़िला बार एसोसिएशन बुरहानपुर के उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं ग्रंथपाल के चुनाव परिणामों की हुई घोषणा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला बार एसोसिएशन बुरहानपुर के उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं ग्रंथपाल के चुनाव परिणामों की हुई घोषणा | New India Times

ज़िला बार एसोसिएशन बुरहानपुर के उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष एवं ग्रंथपाल पद हेतु 6 मार्च 2019 को सम्पन्न हुए चुनाव के परिणामों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई है। सभी पदों के लिए 302 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपाध्यक्ष पद हेतु देवेंद्र चौहान निर्वाचित हुए, उन्हें 134 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज मेहरा को 111 वोट मिले। सचिव पद के लिए सत्यनारायण वाघ निर्वाचित घोषित किए गए हैं, उन्हें 162 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी युनुस पटेल को 138 मत प्राप्त हुए। सहसचिव के लिए कुनाल ज्ञानी निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 245 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद साल्वे को 45 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय विजयवर्गीय निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 161 वोट मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकुंद संयास को 139 वोट मिले हैं। ग्रंथपाल पद हेतु अब्दुल वकील खान निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्हें 170 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश चौधरी को 130 वोट मिले हैं। इस से पूर्व ज़िला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए सैकुलर उम्मीदवार के रूप में सभी के समर्थन से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल प्रजापति निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। उनके निर्विरोध निर्वाचन में मोमिन जमाअत बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत और वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट खलील अंसारी अलीग के अतिरिक्त मुस्लिम अधिवक्ताओं ने एकमत से समर्थन करने से एक अच्छा वातावरण तैयार हो गया था। चूंकि कोर्ट में हर वर्ग एंव विचारधारा के लोग हैं एंव वर्तमान हालात में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन लाल प्रजापति की निर्विरोध जीत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.