अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के द्वारा ग्वालियर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर लक्कडखाना लश्कर स्काउट गेट के पास से आरोपी रोहित उर्फ मोनू कुशवाह पिता दिलीप सिंह उम्र 30 वर्ष को 42 देसी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सरवन सिंह चौहान के साथ नरेंद्र सिंह भदोरिया, गजेंद्र सिंह कुशवाह, आरक्षक जनक सिंह, रामबाबू और संजय नेगी की अहम भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article