मोमिन जमाअत बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अरूण यादव पर लगाया एंटी मुस्लिम होने का आरोप, दी फेस टू फेस बहस की चुनौती | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोमिन जमाअत बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अरूण यादव पर लगाया एंटी मुस्लिम होने का आरोप, दी फेस टू फेस बहस की चुनौती | New India Times

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दरम्यान सोशल मीडिया पर उग्र रूप में सियासी जुमलों की ब्यान बाज़ी जारी है। इसी दरम्यान निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अग्रणी शिक्षित मुस्लिम राजनेता और नेशनल स्कुल बुरहानपुर और मोमिन जमाअत बुरहानपुर की प्रबंध कारिणी समीति के अध्यक्ष शाह परवेज़ अब्दुल रहमान सलामत ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अरूण यादव पर “ऐंटी मुस्लिम” होने का आरोप लगाते हुए उन्हें फेस टू फेस बहस की चुनौती दी है। शाह परवेज़ सलामत के अनुसार श्री यादव ने मुस्लिम का कोई काम नहीं किया है। परवेज़ सलामत के इस आरोप से एक नई सियासी बहस का आग़ाज़ हो गया है। आने वाले लोकसभा चुनाव तक इस प्रकार की बहस जारी रहने की संभावनाऐं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article