रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ की न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह के सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम में देश भक्ति के तरानो व फिल्मी गीतों पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हैरत अंग्रेज एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दीं। जन प्रतिनिधियों व दर्शकों ने दांतो तले उंगली दबाते हुए खूब ठहाके लगाये व तालियों की गड़गड़ाहट से स्कूल परिसर को गूंजा दिया।

न्यू बाल विद्या भवन उच्च प्राथमिक विद्यालय के विदाई व वार्षिक उत्सव समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायिका रमिला खड़िया व जन प्रतिनिधियों ने मनमोहक स्तुति गाने के बोल पल्लो लटके गोरी को पल्लो लटके गीत पर डांस व आकर्षक प्रस्तुति देने पर कु, नायरा पिता वसीम मकरानी को प्रतीक चिन्ह व उपहार भेट कर सम्मानित किया। प्राचार्य श्री तेजपाल सिंह जादव, शिक्षिका उर्मिला राठौर, निर्मला सेन आदि।
