छत्रपती शिवाजी महाराज तथा संतश्री सेवालालजी महाराज कि जयंती के साझा उपलक्ष्य मे मुंबई के आंबीवली में बंजारा समाज कि ओर से 24 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

नरेंद्र इंगले जलगांव/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

छत्रपती शिवाजी महाराज तथा संतश्री सेवालालजी महाराज कि जयंती के साझा उपलक्ष्य मे मुंबई के आंबीवली में बंजारा समाज कि ओर से 24 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Timesबहुजन प्रतिपालक छत्रपती शिवाजी महाराज तथा संतश्री सेवालालजी महाराज की जयंती के साझा उपलक्ष्य में मुंबई के आंबीवली में बंजारा समाज की ओर से 24 फरवरी को भव्य शोभायात्रा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कपिल पाटील के करकमलों से किया जाएगा। वहीं एकनाथ शिंदे लोकनिर्माण मंत्री, श्री रविंद्र चव्हाण नागरी आपूर्ति ग्राहक संरक्षण मंत्री, सांसद डॉ. श्री श्रीकांत शिंदे, विधायक नरेंद्र पवार, विधायक निलय नाईक, पोहरादेवी निवासी महंत जितेंद्र महाराज, राष्ट्रीय बंजारा टायगर्स के प्रदेशाध्यक्ष श्री आत्माराम जाधव, उपाध्यक्ष श्री मदन जाधव, सरचिटनीस अनिल पवार, श्री कांतिलाल नाईक, श्री चरणदास पवार, श्री जिनकर राठौड़ व, डॉ. श्री कैलाश पवार, डॉ.श्री गणेश राठौड़, दलितमित्र श्री मोरसिंग राठौड़ मित्र, श्री रमेश पवार, श्रीमती आश्विनी राठौड़, श्री गोविंद राठौड़, श्री सुधीर राठौड़ की विशेष उपस्थिती रहेगी। अन्य मान्यवरो में श्री प्रकाश मुथा, श्री गोपाळराव लांडगे, श्रीमती विनीता राने, श्रीमती उपेक्षा भोईर, श्रीमती सुनंदा कोट, श्रीमती शितल गायकवाड, ॲड. श्रीमती हर्षाली थविल, श्री दयाशंकर शेट्टी, श्री गोरख जाधव, श्री राहूल कोट, श्री विजय काटकर, श्रीमती माया कटारीया, श्री सुरेश सोनार, श्री अंकुश जोगदंड, श्री सुभाष पाटील, श्री अर्जुन पाटील, श्री राम तरे इत्यादी मान्यवर संमेलन को मार्गदर्शन करने जा रहे हैं। सुबह 9 बजे लहुजी नगर में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित होगा। दोपहर को महामानवों की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे बंजारा संमेलन का आयोजन किया जाएगा।
समारोह की सफलता के लिए जंबो उत्सव समिती का गठन किया गया है।

By nit

One thought on “छत्रपती शिवाजी महाराज तथा संतश्री सेवालालजी महाराज कि जयंती के साझा उपलक्ष्य मे मुंबई के आंबीवली में बंजारा समाज कि ओर से 24 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.