महत्वपूर्ण नेताओं के दौरे के समय भीड़ तंत्र पर पैनी नजर और चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रखे:- संदीप गावीत | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

महत्वपूर्ण नेताओं के दौरे के समय भीड़ तंत्र पर पैनी नजर और चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रखे:- संदीप गावीत | New India Times

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए ज़िला पुलिस दल समन्वय बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिसमें अति महत्वपूर्ण नेताओं की राजनीतिक जनसभा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धुलिया पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे के मार्गदर्शन में ज़िला पुलिस मुख्यालय में ज़िले के सभी थाना व चौकी के प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सीमावर्ती क्षेत्र में अभी से ही पुलिस की प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराकर असामाजिक व आपराधिक तत्वों में भय का माहौल बनाने इमरजेंसी हालातों से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारियों को वीआईपी दौरे के समय बरती जाने वाली सावधानियां भीड़ तंत्र पर नियंत्रण आदि के गुर सिखाए गए इस बैठक में ज़िले के सीमावर्ती थाना, चौकी के प्रभारियों के साथ शांति, सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में शिरपुर पुलिस उप अधीक्षक धुलिया शहर पुलिस उप अधीक्षक तथा अधिकारियों ने वर्तमान परिस्थितियों और चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर लंबी चर्चा की। उस अनुरूप आगे की रणनीति भी तैयार की गई।

महत्वपूर्ण नेताओं के दौरे के समय भीड़ तंत्र पर पैनी नजर और चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रखे:- संदीप गावीत | New India Times

एसडीओपी संदीप गावीत ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी लोगों ने चुनावी सभाओं के दौरान प्रधानमंत्री तथा अतिमहत्वपूर्ण व्यक्तियों की रैलियों में भीड़ भाड़ पर काबू पाने सतर्कता बरतने की आवश्यकता है आने जाने वालों पर पैनी नजर रखने के साथ ही एक ही स्थान पर भीड़ जमा न हो इस का ख्याल रखने हेतु विशेष ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया ।
पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे ने कहा कि अपराधियों की सोच अपराध के सूक्ष्म कोनों पर आधारित होती है पुलिस ने उनकी विचार प्रणाली के आगे बढ़ कर अपराध के प्रकार पर विचार विमर्श कर अपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने प्रयास करने के बात कही वही पर अपराधियों की धरपकड़ सुनिश्चित तरह से करने के गुर सिखाए इस दौरान सीएसपी सचिन हिरे परीक्षार्थी पुलिस उप अधीक्षक कुंदले ने भी उपस्थित सभी थाना प्रभारी हेमंत पाटील,गणेश चौधरी , दिलीप गांगुर्दे, शिवाजी राव बुधवत ,किरण खेड़कर, अभिषेक पाटील सहित जिले के थाना प्रभारी अधिकारीयो को मार्गदर्शन किया ।इस दौरान बीडीडीएस ने बम विस्फोटों को निष्क्रिय करने का डेमो पुलिस कर्मियों को दिया और इमरजेंसी के समय बरतने वाली सावधानियों पर पुलिस के आला अफसरों ने मार्गदर्शन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article