धुलिया के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध, मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, 100 करोड़ रुपये मिलेगा अनुदान: अनूप अग्रवाल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

धुलिया के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध, मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, 100 करोड़ रुपये मिलेगा अनुदान: अनूप अग्रवाल | New India Times

धुलिया के विकास के लिए भाजपा कटिबद्ध है और मनपा को 100 करोड़ का अनुदान मिलेगा, इस तरह की जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य का डीपीआर तैयार करने के आदेश 4 फरवरी को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किए हैं।

धुलिया के इतिहास में पहली बार किसी विपक्षी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है इस उपलक्ष पर विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये का अनुदान राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिया था जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है।

धुलिया महानगर पालिका निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत के बाद जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल तथा धुलिया जिला अध्यक्ष अनुप अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में मनपा पर जीत का परचम लहराया था। मुंबई में नगर सेवकों का सम्मान मुख्यमंत्री ने किया था, उस दौरान उन्होंने कहा की धुलिया के विकास के लिए भाजपा कटी बद्ध हैं। समय -समय पर धुलिया को विकसित करने के लिए निधि उपलब्ध कराने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे, जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धुलिया शहर में प्रतिदिन पानी वितरण हेतु अक्कलपाडा बांध से ग्रेविटी से पानी परियोजना को मान्यता प्रदान की है और जिसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.