सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 35 पुलिस कर्मियों के कटे चालान | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुलिया/नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन 35 पुलिस कर्मियों के कटे चालान | New India Times

रोड सेफ्टी सप्ताह के उपलक्ष पर पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे ने पुलिस कर्मियों और नागरिकों को जोर का झटका धीरे से देते हुए शहर में हेल्मेट अनिवार्य का सख्त का फरमान नागरिकों की सुरक्षा से प्रेरित हो कर उठाया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। जीवन अनमोल है उसके रक्षा हेतु सभी को हेल्मेट का इस्तेमाल करना चाहिए। अधिकांश दुर्घटनाएं वाहन चालकों की गलतियों के कारण होती हैं। दो पहिया वाहनों की टक्कर सड़क दुर्घटना अधिक होने की संभावना बनी रहती है इसलिए मस्तिष्क की हिफाजत के लिए सभी को हेल्मेट का उपयोग करना चाहिए।

बुधवार की सुबह शहर ट्रैफिक पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को हेल्मेट न पहनने के आरोप में 35 चालान काटे हैं, उन से 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्रवाई को यातायात सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद पाटील के निर्देशन में अंजाम दिया गया। जिसमें तीसरे दिन करीब 55 चालान काटकर पुलिस ने पुलिस कर्मियों और भिन्न भिन्न लोगों से करीब पचास हजार रुपये से भी अधिक का राजस्व सरकारी तिजोरी में जमा कराया है। इस कार्रवाई को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सिरसाठ, आरिफ शेख, शाम काले, मुकेश वाघ, कुलकर्णी, साबले, पाटील ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और शहर पुलिस स्टेशन के प्रांगण में अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.