बी.एड. में ऑनलाइन काउंसिलिंग से होगा प्रवेश, ऑफलाइन प्रवेश पर लगेगा एक लाख का जुर्माना | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बी.एड. में ऑनलाइन काउंसिलिंग से होगा प्रवेश, ऑफलाइन प्रवेश पर लगेगा एक लाख का जुर्माना | New India Times

प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा श्री नीरज मण्डलोई ने निर्देश दिये हैं कि बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑनलाइन काउंसिलिंग के अलावा प्रवेश देने पर अनुशासनात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा है कि बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑफलाइन प्रवेश होने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि बी.एड. पाठ्यक्रम में ऑफलाइन प्रवेश देने वाले दो महाविद्यालयों पर उच्च न्यायालय द्वारा एक-एक लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा श्री नीरज मण्डलोई ने प्रवेश के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का कड़ाई से पालन किये जाने के निर्देश दिये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.