राहुल यादव, ब्यूरो चीफ जौनपुर/भदोही (यूपी), NIT:

नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसका सटीक उदाहरण भदोही जिले में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज अस्पताल में देखने को मिला, जहां अभियान सेवा समिति के तत्वावधान में मरीजों को फल वितरित किया गया। उसके उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के प्रबन्धक आदर्श त्रिपाठी और उपप्रबन्धक शत्रुन्जय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्जवलित किया। मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व संस्था का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वाणिज्यकर अधिकारी संजय कुमार सिंह जी ने अभियान सेवा समिति के द्वारा किये गये 2008 से अब तक सामाजिक कार्यों पर बधाई दी और कहा कि उत्तर प्रदेश को हम सब के सहयोग से ही भारत का ही नहीं अपितु पूरे विश्व में सबसे उत्तम प्रदेश बनाने के लिये प्रयासरत रहना है। प्रबन्धक आदर्श त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थापना मनाने का उद्देश्य केवल स्थापना तक न सीमित हो बल्कि इसका रूप विस्तृत जानकारी हो जो समाज को एक नई दिशा दे सके, रहा कि आज 68 वर्ष बाद भी उत्तर प्रदेश में मूलभुत सुविधाओं और संशाधनों की कमी है, इसके साथ ही लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता की कमी है, जिसका दुरूपयोग अधिकारी या चालाक लोग आम जनता को आराम से मूर्ख बना देते है।
शत्रुन्जय सिंह ने कहा कि कानूनन हम सबको समानता का अधिकार तो मिला है लेकिन एक गरीब केस लिखवाने के सिफारिस करता है जबकि एक बड़ा आदमी के खिलाफ केस लिखाना टेढी खीर है। हम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश तभी बना सकते हैं जबकि योजनाओं का सही लाभ पात्रों को मिले। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम पर्वतन अधिकारी शशिकांत सरोज, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, शिवसागर शुक्ला, लालमणि चौरसिया, ईश्वर चन्द्र मोर्या, नसीम सिद्दीकी, सुनिल श्रीवास्तव, फारूख, अनुपम, श्यामु चौरसिया व अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल चौरसिया व संचालक इंद्रजीत त्रिपाठी ने किया।
