समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने की न्याय विजन पखवारा के तहत मीटिंग | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने की न्याय विजन पखवारा के तहत मीटिंग | New India Times

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव द्वारा चलाए जा रहे समाजवादी न्याय विजन पखवारा के अंतर्गत ग्राम रजागंज में क्षेेेेत्रीय जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र कनौजिया के आवास पर मीटिंग आहूूूूत की गई। जिसके तहत समाजवादी पार्टी केे माननीय राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने बताया कि जितना कार्य हमारी सरकार ने किया है उतना अभी तक किसी और सरकार ने नही किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र कनौजिया ने अपने संबोधन में बताया कि हमारी सरकार ने समाजवादी ऐम्वुलेन्स डायल 100 समाजवादी पेंशन योजना मैट्रो आदि का बखान किया।
समाजवादी पार्टी से जिले के प्रभारी पंकज मौर्या, मुन्ना यादव, अजय सिंह जिला अध्यक्ष कयूम खां संचालन कर रहे जन्मेजय यादव ने बताया कि हमारी सरकार ही किसानों की असली हितैषी पार्टी है।

इस अवसर पर बब्बू बर्मा पुर्व प्रधान, राम सिंह भार्गव, गोकुल प्रसाद, शिव रतन लाल, मुन्ना लाल, शारदा राज, राकेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, राम किशोर, पूर्व प्रधान राकेश कुमार वर्मा, पूर्व प्रधान राम बहादुर वर्मा, बबलू वर्मा, बाल गोविंद प्रजापति, हरपाल सिंह, प्राचार्य रामेश्वर सिंह, गोल्डन सिंह, राजेश बाबा, भानु प्रताप सिंह आदि सहित हजारों लोग मौजूद रहे। दूर दराज से आये हुये लोगों ने समाजवादी पार्टी की खूब सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article