अविज पब्लिकेशन व ग्लेक्सी इनमा पुणे संस्थान ने सहकार क्षेत्र के 'द हस्ती को-अॉप बैंक' को दिया वर्ष 2018 का सर्वोत्तम बैंक पुरस्कार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

अविज पब्लिकेशन व ग्लेक्सी इनमा पुणे संस्थान ने सहकार क्षेत्र के 'द हस्ती को-अॉप बैंक' को दिया वर्ष 2018 का सर्वोत्तम बैंक पुरस्कार | New India Times

हस्ती बैंक को मुंबई में ‘बँको ब्लू रिबन 2018 ‘सर्वोत्तम बैंक अवार्ड से नवाजा गया है। हस्ती बैंक पर ग्राहकों ने विश्वास रखते हुए 500 करोड़ रुपये से भी अधिक मात्रा में धन सुरक्षित रखे जाने पर मुंबई में एक सामरोह में इस अवॉर्ड से हस्ती बैंक को नवाज गया है।

अविज पब्लिकेशन व गँलक्सी इनमा पुणे संस्थान ने वर्ष 2018 का सहकार क्षेत्र में सर्वोत्तम बैंक पुरस्कार ज़िले में कार्यरत द हस्ती को-अॉप बैंक को घोषित किया है।
दोंडाईचा स्थित हस्ती बैंक उत्तर महाराष्ट्र की अग्रणी बैंक है। अविज पब्लिकेशन ने सन 2018 का ‘सर्वोत्कृष्ट बँक पुरस्कार’ कर्जत, मुंबई में कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस प्रेसिडेंट श्री.टी.व्ही. सुधाकर के करकमलों से प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर हस्ती के संचालक प्रा. दिलीप वाघेला, नथ्थूबापू धनगर, विजय पाटिल, इन्स्पेक्शन व ऑडिट प्रमुख मनोहर पाटिल तथा आई.टी. मँनेजर सुहास भावसार ने पुरस्कार स्विकार किया।

हस्ती बैंक को यह पुरस्कार 500 करोड़ से 625 करोड़ रूपये तक की जमा धन वर्ग के लिए प्रथम ‘सर्वोत्कृष्ट बँक पुरस्कार का सन्मान’ प्राप्त हुआ है। हर साल सहकार बँकिंग क्षेत्र में उत्तम कार्य सभासद नागरी सहकारी बैंक को अविज पब्लिकेशन कोल्हापूर व ग्लेक्सी इनमा पुणे की संस्था बँको ब्ल्यू रिबन सर्वोत्कृष्ट बँक पुरस्कार से सन्मानित किया जाता है।

हस्ती बैंक संस्थापक स्व. हस्तीमलजी जैन के आदर्श आचार संहिता ग्राहकों को पारदर्शक, तत्पर व विनम्र सेवा प्रदान करने के उद्देश बैंक की स्थापना रखी गई थी जिसे विकास के प्रगति पथ पर बैंक के मार्गदर्शक व मुख्य आधारस्तंभ स्व. कांतीलालजी जैन ने अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी तत्पर सेवा को सामने रखते हुए वॉइस चेअरमन पहलाज माखीजा, चेअरमन कैलास जैन व व्यवस्थापकीय संचालक प्रकाश कुचेरिया आदि संचालक, सदस्य और अधिकारी- कर्मचारी वर्ग सर्वोत्तम सेवा हेतु अग्रसर रहते हैं,जिसके चलते हस्ती बैंक के 46 साल के इतिहास में अभी तक 11 राष्ट्रीय व 12 राज्य पुरस्कारों से सन्मान प्राप्त प्राप्त हुआ है।
प्रथम सर्वोत्तम बैंक’ सम्मान से संचालक मंडल, व्यवस्थापन, कर्मचारी व सदस्य, ग्राहक व हितचिंतकों में नया उल्लास व आनंद भर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article