तिरला मेंं सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार, (मप्र), NIT:

तिरला मेंं सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन | New India Times

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर के शासकीय विद्यालयों मेें सूर्य नमस्कार का आयोजन हुआ। स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत शासकीय उ.मा. विद्यालय तिरला परिसर में सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा जाट के पति श्री अशोक जाट, उपसरपंच श्री शांतिलाल मुकाती व प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा मौजूद रहे। इसके पश्चात सूर्य नमस्कार के 12 आसन व प्राणायाम को पधारे अतिथिगण प्रार्चाय, शिक्षक शिक्षिकाएं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।सूर्य नमस्कार के 12 आसन जैसे (1) ताड़ासन (2) हस्तउत्थान आसन (3) हस्तपाद आसन (4) अश्वसंचालन आसन (5) डंड आसन (6) अष्टाग नमस्कार (7) भुजंग आसन (8) पर्वत आसन (9) अश्वसंचालन आसन (10) हस्तपादन आसन (11) हस्तउत्थान आसन (12) ताड़ासन। इन 12 आसन व प्राणायाम को सूर्य नमस्कार के रूप में किया गया।

तिरला मेंं सामूहिक सूर्य नमस्कार का हुआ आयोजन | New India Times

इसके पश्चात प्राचार्य श्रीमती सीमा मिश्रा ने सूर्य नमस्कार मे किये गये योग आसन व प्राणायाम के महत्व को समझाया और इसके लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और अंत में श्री दशरथ सिंह सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

By nit