अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव एनटीपीसी में वर्षो से अपनी पुरानी मांगों के पूरा न होने और एनटीपीसी अधिकारियों के टालमटोल के रवैये से तंग आकर सैकड़ों महिला -पुरुष ग्रामीणों ने आज से एनटीपीसी रेल एमजीआर को जाम कर दिया।
ज्ञातव्य है कि एनटीपीसी से रोड बनाने की मांग वरसों से ग्रामीणो द्वारा किया जा रहा है। इसके पूर्व भी सिर्फ अधिकारियों का आश्वासन ही दिया जाता रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि , झूठे आश्वासन से जाम तोड़ने वाले हम नहीं हैं। जब तक किरोड बनाने का काम शुरू नहीं किया जाता है, हम लोग दिन- रात अनिश्चितकाल के लिए एनटीपीसी का एमजीआर जाम रखेंगे।
इस जाम से एनटीपीसी को कोयला नहीं मिलेगी और यही रवैया ज्यादा दिन तक रहा तो एनटीपीसी बंद हो सकती है क्योंकि कोयले से ही बिजली उत्पादन होती है और यह कोयला एनटीपीसी रेल एमजीआर से ही जाता है।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों द्वारा एनटीपीसी एमजीआर को अनिश्चितकालीन जाम तोड़ दिया गया।
