हिमाचल के काण्डा घाट रेल्वे स्टेशन पर मनाया गया नव वर्ष | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, शिमला (हिमाचल प्रदेश), NIT:

हिमाचल के काण्डा घाट रेल्वे स्टेशन पर मनाया गया नव वर्ष | New India Times

हिमाचल प्रदेश के कालका शिमला हैरिटेज रेलवे के अंतर्गत कण्डाघाट रेलवे स्टेशन पर नव वर्ष की धूम रही। इस मौके पर कालका से शिमला तथा शिमला से कालका जाने वाली सभी गाड़ियों में पर्यटकों को स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा और स्कूली बच्चों ने तिलक लगाकर फूल और मिठाई दी।इस अवसर पर कण्डाघाट स्टेशन के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि रेलवे ने इस बार नव वर्ष के मौके पर 2 हॉलिडे अप की एवं 2 हॉलीडे ट्रेन पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए चलाई गई है।

स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि सभी पर्यटकों ने न्यू ईयर के इस सेलेब्रेशन का लुफ्त उठाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सीता देवी सुबह से ही स्कूली बच्चे एवं अपनी पंचायत के बच्चे लेकर रेलवे स्टेशन कण्डाघाट पहुंची, तथा सभी पर्यटकों को तिलक लगाकर फूल देकर उनका स्वागत किया और मिठाई दी। इन बच्चों में मुख्य रूप से प्रिया, मोनिका, अंकिता, अंशिता, उर्वशी, पुष्कर, उज्ज्वला, कृष, तेवना, गिरजा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन स्टाफ सुधीर प्रसाद, कुलभूषण नेगी, मीनू, कुलवंत, जीवन, ओमप्रकाश, रामकिशन, धर्मेंद्र प्रजापति, अमरजीत, राजू भारती उपस्थित रहे।

कण्डा घाट के स्टेशन सुपरिंटेंडेंट दिनेश शर्मा ने बताया कि इस काम के लिए विशेष रूप से ग्राम प्रधान सीता देवी और रेलवे पुलिस इंचार्ज कुलभूषण नेगी का आभार प्रकट करना चाहेंगे, क्यूंकि उनके सहयोग से ही यह कार्य सफल हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.