शेंगोला मेले में चैन स्नैचर्स ने जमकर मचाया उत्पात, दो दर्जन से अधिक हुईं चेन स्नैचिंग की वारदातें | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शेंगोला मेले में चैन स्नैचर्स ने जमकर मचाया उत्पात, दो दर्जन से अधिक हुईं चेन स्नैचिंग की वारदातें | New India Times22 दिसंबर से क्षेत्र के शेंगोला में आयोजित तुलसामाता यात्रा उत्सव मे 31 दिसंबर कि भारी भिड का फ़ायदा उठाकर जेबकतरों ने करीब दो दर्जन चैन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। अकाल की समस्या तथा सैलानियों की प्रासंगिक नाराजगी के कारण सुनसान रहने वाला यह मेला बीते कुछ वर्षों की तुलना में इस साल ठीकठाक आयोजित हो सका है। सरकार द्वारा घोषित अकाल के बाद उठाए गए सकारात्मक कदमों के चलते खरीफ की फसलों से बचे पैसों के जुगाड से परीपेक्ष के किसानो, मजदूरों ने इस साल भारी संख्या में मेले में हाजरी तो लगाई लेकिन उन्हें अंजान जेबकतरों और चैन स्नैचर्स की बदमाशियों की पीडा सहनी पड रही है। मेले में सुरक्षा प्रबंधन के लिए पुलिस चौकी लगाई गयी है जहां पुलिस कर्मी रात दिन कडकती ठंड में मुस्तैदी से कर्तव्य पर तैनात हैं बावजूद इसके भिंड़ में प्रशिक्षित चैन स्नैचर्स की गतिविधियां अपना कमाल दिखाने में कामयाब रही हैं। इस दौरान मेले में सैलानी तथा महिलाएं जागरुकता से अपने जानोमाल की रक्षा का जिम्मा उठाकर पुलिस को सहयोग करें यह विचार बुद्धिजीवियों में व्यक्त किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मेले में घटी घटनाओं को लेकर जामनेर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.