बलापुर वासियों ने किया कर्तव्यदक्ष पुलिस निरिक्षक गजानन शेळके का सत्कार | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

बलापुर वासियों ने किया कर्तव्यदक्ष पुलिस निरिक्षक गजानन शेळके का सत्कार | New India Times

हाल ही मे अकोला के तहसील बालापुर थाने की कमान संभालते ही अपनी कर्तव्यदक्षता का परिचय देने वाले पुलिस निरीक्षक गजानन शेळके को पुष्पगुच्छ देकर उन्के कार्यो की सराहना करते हुए सत्कार किया गया। इस समय बालापुर निवासी मोहम्मद आसीफ़, साद अहमद शेख, मो. दानिश अदि उपस्थित थे।

बता दें कि ग्राम पारस मार्ग के समीप कुछ ही दूरी पर राज्यमहामार्ग से सटे एक ढाबे पर बीते दिनों कुछ अज्ञात बदमाशों ने लुटपाट के उद्देश्य से ट्रक चालक को जख्मी कर के फरार हो गए थे जिन्हें तलाश करना काफी मुश्किल नजर आ रहा था किंतु पुलिस निरिक्षक गजानन शेडके ने केवल पांच ही दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बालापुर थाने की कमान संभालने के पश्चात उन्होंने ने यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई, साथ ही शहर में पुलिस गश्त (पेट्रोलींग) भी बढाई ताकि शहर में कोई अनुचित घटना पेश न आए। उनके उक्त कार्यो की सराहना करते हुए बालापुर वासियों ने स्थानीय रेस्ट हाउस में उनका सत्कार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article