प्रतापगढ़ पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पालघर जिला के विरार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पालघर जिला के विरार पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार | New India Times

आज दिनांक 22.12.2018 को थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ की पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद कर महाराष्ट्र के विरार पुलिस स्टेशन जनपद पालघर के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

विरार पुलिस ने संदीप मुन्नी लाल कोरी पुत्र मुन्नी लाल शिव टहल कोरी निवासी ग्राम तारापुर कन्धई थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ समय 10ः15 बजे/22.12.2018 को गलगली मोड़, थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

महाराष्ट्र के थाना विरार जनपद पालघर की पुलिस थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ आयी और थानाध्यक्ष बाघराय श्री नन्हें लाल यादव को सूचित किया कि थाना विरार, जनपद पालघर, महाराष्ट्र पर पंजीकृत मु0 अ0 सं0- 1182/18 धारा 376(2)(N) भादवि व 4/6 पोस्को एक्ट का वांछित अभियुक्त संदीप मुन्नी लाल कोरी पुत्र मुन्नी लाल शिव टहल कोरी ग्राम तारापुर कन्धई थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, आपके थानाक्षेत्र का रहने वाला है उसकी गिरफ्तारी में हमारी मदद करें। थानाध्यक्ष बाघराय श्री नन्हें लाल यादव द्वारा यह सूचना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डालते हुए मुखबिरों को क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया और आज दिनांक 22.12.2018 को प्रातः लगभग 10ः00 बजे मुखबिर खास ने थानाध्यक्ष बाघराय श्री नन्हें लाल यादव को सूचना दिया कि जिस संदिग्ध संदीप मुन्नी लाल कोरी की आप को तलाश है वह इस समय गलगली मोड़ पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

मुखबिर की इस सूचना पर थानाध्यक्ष बाघराय श्री नन्हें लाल यादव मय हमराह व महाराष्ट्र से आये पुलिस बल को साथ लेकर तत्काल गलगली मोड़ पर पहुंचे। अचानक से पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त उपरोक्त संदीप वहां से भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरघार कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष बाघराय श्री नन्हें लाल यादव, उ0नि0 विनीत कुमार उपाध्याय, उ0नि0 गिरीशधर दूबे, आरक्षी उमाशंक थाना बाघराय एवं महाराष्ट्र से आयी पुलिस टीम।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article