शासकीय कर्मचारियों के द्वारा आयोजित समारोह में विधायक वीर सिंग भूरिया ने मेघनगर सीएमओ को दिए भेरूजी मंदिर के समीप बने शौचालय को हटाने के आदेश | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

शासकीय कर्मचारियों के द्वारा आयोजित समारोह में विधायक वीर सिंग भूरिया ने मेघनगर सीएमओ को दिए भेरूजी मंदिर के समीप बने शौचालय को हटाने के आदेश | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के तमाम शासकीय कर्मचारियों के द्वारा मेघनगर के कम्युनिटी हॉल में शनिवार को कांग्रेस के विधायक वीर सिंग भूरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से बीएन शर्मा विकास खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष कयूम खान कृषि विभाग से मोहन डामोर पंचायत सचिव से श्री खतीजा मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सेलेकक्षी वर्मा सहित तमाम शासकीय कर्मचारियों ने विधायक वीर सिंग भूरिया व लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया का सम्मान किया जिसमें फ्रांसिस कटारा लक्ष्मण सिंह चौहान, नवल सिंह नायक, विक्की डोडियार, आदी शहीत मेघनगर विकास खंड के समस्त शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे और विधायक वीर सिंग भूरिया का जोरदार सम्मान समारोह आयोजित हुआ इस सम्मान समारोह मे विधायक वीर सिंग भूरिया ने मेघनगर नगर परिषद मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भेरु जी मंदिर के पास बने शौचालय हटाने के आदेश भी दीये विधायक वीर सिगं भूरिया व्यक्तित्व के धनी हैं।
इस लिए अनेकता में एकता भारत की विशेषता इस नारे को चरितार्थ करते हुए अपनी सरल और सहज व्यक्तित्व से जाने जाने वाले हैं कांग्रेस के नवनिर्वाचित थांदला विधानसभा के विधायक वीर सिंग भूरिया ने पत्रकारों के द्वारा लगातार समाचार प्रकाशित कर उठाए गए मुद्दे पर अपने प्रथम आदेश को जारी करते हुए नगर परिषद के सीएमओ को शौचालय तत्काल हटाने के आदेश दिये साथ ही तमाम शासकीय कर्मचारियों को कहां के अनुशासन में रहकर सभी को अपने अपने क्षेत्र में पुरी ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को अंजाम देना है विधायक ने कहा कि आप बहुत अच्छे से अपना शासकीय कार्य करें और थांदला विधानसभा के विकास कार्यों की इबरत हमारे साथ लिखे इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष लोकप्रिय समाजसेवी श्री सुरेशचंद जैन, पप्पू भैया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख, दिनेश बैरागी अरुण ओहारी, चिरंजीवी (विक्की) डोडियार, ओहरी, अनिरुद्ध जाट, कांग्रेस के वरिष्ठ श्री नवल सिग पडवाल पूर्व सरपंच सुलेमान शेख, श्री गेंदाल डामोर,पार्षद पति मेहबूब सुलेमान पार्षद राधेश्याम सोलंकी, जोगी वसुनिया, कल सिंह भूरिया राकेश गामड, गंगा वसुनिया, रोशन बारिया, आदी कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक समाजसेवी एवं सांसद द्वारा आगमी आने वाला पर्व क्रिसमस डे की भी शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर मेघनगर विकास खंड के तमाम शासकीय कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार कयूम खान ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.