भोपाल में 9-10 फरवरी को जुटेंगे देश भर के साहित्यकार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में 9-10 फरवरी को जुटेंगे देश भर के साहित्यकार | New India Times

देश भर के साहित्यकार 9-10 फरवरी को भोपाल में आयोजित पांचवें *दस्तक संवाद* में शिरकत करेंगे। दस्तक साहित्यकारों का व्हाट्सएप समूह है। इस समूह के जरिये देश-दुनिया के साहित्यकार एक दूसरे से स्मार्ट फोन के जरिये जुड़े हुए हैं और समय समय पर अलग अलग शहरों में कार्यक्रम कर मिलते हैं, जहां साहित्य और समाज पर गंभीर चर्चा की जाती है।
दस्तक समूह के संचालक और वरिष्ठ कवि अनिल करमेले ने बताया कि 9-10 फरवरी 2019 को आयोजित दस्तक संवाद में भोपाल के अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर आदि शहरों के साथ दिल्ली, मुम्बई, पटना, रांची, लखनऊ, नागपुर, बनारस आदि शहरों से साहित्यकार जुटेंगे। पहले दिन कविता पाठ और उन पर चर्चा होगी। 10 फरवरी को कहानी पाठ और फ़िल्म प्रदर्शन किया जाएगा।

सामान्य व्हाट्सअप समूहों से जुदा है दस्तक समूह

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मिलने जुलने के अवसर कम हो रहे हैं लेकिन तकनीक ने संवाद को आसान बनाया है। इसी विचार के तहत देश भर के और दुनिया के उत्कृष्ट साहित्य पर चर्चा के उद्देश्य से दस्तक व्हाट्सअप समूह बनाया गया था। यह धीरे धीरे काफी लोकप्रिय हो गया और अब दस्तक के विभिन्न उपसमूहों जैसे दस्तक महाराष्ट्र, दस्तक भोपाल, दस्तक छत्तीसगढ़ आदि से 600 से ज्यादा साहित्यकार जुड़े हुए हैं। इन समूहों पर प्रतिदिन एक कवि या लेखक की रचनाएं पोस्ट की जाती हैं और उसी पर सब अपनी राय देते हैं। सामान्य समूहों में जहाँ कभी भी कुछ भी पोस्ट किया जाता है, जबकि दस्तक के समूहों में निर्धारित समय पर पोस्ट के बाद दिन भर उस पर चर्चा होती है।

दस्तक संवाद में इस गतिविधि को आगे जारी रखने के लिए और विस्तार देने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.