अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस ने बिना लाइसेंस की रिवॉल्वर रखने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार जिंदा कारतूस व एक पिस्टल बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील भाबड़ को ख़ुफ़िया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तथा चिकित्सालय के गेट पर एक फल विक्रेता गैर कानूनी रूप से रिवॉल्वर की बिक्री करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई व जाल बिछा कर चंद्रकांत हरिश्चंद्र मुकुंदे निवासी डंडे वाला बाबा नगर नामक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसके साथी अकबर चौक निवासी यूनुस अख्तर बागवान के क़ब्जे में से चार कारतूस बरामद हुए। उससे जब रिवाल्वर के बारे में पूछा गया तो उसने सोनगीर निवासी उबैद फारूक शेख का नाम बताया। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल मोबाइल बरामद किया। पिस्टल पर मेड इन यूएसए लिखा हुआ था।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विश्वास पांढरे, अपर पुलिस अधीक्षक पानसरे, सीएसपी सचिन हीरे के निर्देशन में एपीआई सुनील भाबड़ के नेतृत्व में पुलिस हेड कांस्टेबल संजय देवरे, दिनेश प्रदेशी, संजय जाधव, किरण सावले, दिनेश शिंद, समीर पाटिल, हेमंत पवार आदि ने अंजाम दिया है।
