पत्रकार चन्दन दुबे के ऊपर फर्जी मुकदमा एवं गिरफ्तारी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे: विवेक कुमार पाण्डेय | New India Times

हनीफ खान/रत्नेश तिवारी, सोनभद्र (यूपी), NIT:

पूर्वांचल मीडिया क्लब एवं विभिन्न पत्रकार संगठनों की एक मिटिंग रार्बट्सगंज के कार्यालय पर संम्पन हुई। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता ने की और मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश प्रसाद दिवेदी व विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, मुख्य वक्ता में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी दुबे शामिल हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से सभी पत्रकारों ने चंदन दुबे को फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की निन्दा की। चूंकि चंदन दुबे रेनेसागर में हुयी बवाल पर लाइव फेसबुक व यू ट्यूब से खबर प्रकाशित कर रहे थे जिसके कारण पिपरी सीओ राहुल मिश्रा को अच्छा नहीं लग रहा था। इसके पूर्व चंदन दूबे कम्पनी के खिलाफ भष्टाचार की खबर प्रकाशित की थी साथ ही पुलिस की खबर के माध्यम से भष्टाचार उजागर करने से सीओ के निशाने पर थे इसलिए बलवा, लूट, आगजनी, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व जानलेवा हमला समेत अन्य संगीन धाराओं में जेल भेज दिया, जिससे बुजुर्ग बिमार पिता व दिव्यांग पत्नी के ऊपर दुखों का बोझ उमड़ पड़ा है। उनकी आर्थिक स्थिति के कारण विमार बुजुर्ग पिता जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। बैठक में पुलिस के प्रति निन्दा प्रस्ताव पारित कर आर्थिक सहयोग कर चंदा जुटाया गया जिससे पिता पत्नी की मदत हो सके तथा मौजूद पत्रकारों ने इंसाफ दिलाने के लिए पत्रकारों ने एक स्वर में हुंकार भरी। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल मीडिया क्लब के प्रदेश अध्यक्ष समर “सैम” ने किया।
पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने कहा कि कुछ पत्रकार अपने ही पत्रकार भाई को पत्रकार मानने से इंकार करते हैं। पुलिस के अधिकारियों से मिल कर पत्रकारों की बुराई करते हैं जो निन्दनीय है। सबको एकजुट रहने की जरूरत है। चंदन दूबे पत्रकारिता धर्म का निर्वहन करते हुऐ फर्जी मुकदमे में फंसकर सलाखों के पीछे चले गये हैं इसलिए अब सभी पत्रकारों के एकजुट होने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ पत्रकार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रंगेश सिंह ने कहा कि जिले में तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों पर सच दिखाने पर भू माफियाओं व खनन माफियाओं के इशारे पर फर्जी मुकदमा कायम किया गया है, इतना ही नहीं खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार प्रमोद गुप्ता पर गैंगेस्टर एक्ट लगा कर सरगना बना दिया गया है।
राजेश दिर्वेदी ने कहा कि वहीं सोनभद्र में अवैध खनन माफियाओ पर कार्रवाई न कर ट्रक चालकों से पत्रकार प्रवीण विश्वकर्मा पर मुकदमा कायम किया गया। वही भांग की दुकानों पर खुलेआम गांजे की बिक्री की जा रही है जिसका खबर करने गये पत्रकार श्रीराम शुक्ला के ऊपर पुलिस के सामने हमला हुआ। वहीं जिले में विस्थापित कंपनियां प्रदूषण फैला रही हैं और सोनभद्र पुलिस बेखौफ होकर वसुली करती है जिसकी खबर पत्रकारों द्वारा प्रकाशन किया जाता है तो पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते हैं और उन्हें जेल भेज दिया जाता है, यह पत्रकार संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस अवसर पर मिडिया फोरम के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी, ifjw के जिलाध्यक्ष कमाल अहमद, पूर्वांचल मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय, पूर्वांचल एकता समिति के विष्णु गुप्ता, पूर्वांचल मीडिया क्लब के प्रदेश अध्यक्ष समर नफीस” सैम”, जी न्यूज के अंशुमान पांडेय, प्रमोद गुप्ता, चिंता पांडेय, सुभाष पांडेय, मो0 इमरान, तारा शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, श्री कांत कुशवाहा, अभिषेक त्रिपाठी, विनय कुमार सिंह, अमरेश उपाध्याय, राजेश अग्रहरी, राकेश शरण मिश्र, ज्ञानदास कनौजिया, मनोज तिवारी, धीरेन्द्र, दिनेश पाण्डेय, किशन पाण्डेय, नवी अहमद, अजय खरवार, दामोदर देव पाण्डेय, दयानन्द तिवारी, अमर नाथ शर्मा, सन्तोष सिंह चन्देल, प्रभात सिंह चन्देल आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article