संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

बुधवार 19 दिसंबर को पवई विधानसभा 58 के विधायक प्रहलाद लोधी पन्ना दौरे के दौरान आज अमानगंज पहुंचे जहां रेस्ट हाउस अमानगंज में नगर की स्थानीय मीडिया से लंबी चर्चा हुई जिसमें पवई क्षेत्र की जनता के अपार प्रेम और स्नेह के बारे में श्री लोधी जी ने बताया कि हमेशा मैं जनता के बीच में रहकर उनकी छोटी-मोटी परेशानियों को समझते हुए पवई क्षेत्र को विकसित बनाने में सदा अग्रसर रहूंगा और जनता का स्नेह कभी कम नहीं होने दूंगा।

मीडिया के प्रश्न कि क्षेत्र के विकास में आपकी क्या आगामी योजना है पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पानी के साथ साथ रेल लाइन को लाने का पूरा प्रयास है। इसी बीच जब उनसे यह पूछा गया कि प्रदेश में विपक्षी सरकार होने का क्या प्रभाव पड़ेगा तो उनका कहना था कि विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि के सहारे और भले ही प्रदेश में विपक्षी सरकार है लेकिन केंद्र में हमारी भाजपा सरकार बैठी है जिसकी मदद से मैं पवई विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम लाऊंगा और रोजगार सहित कई मुद्दों पर तन्मयता से कार्य करूंगा तथा मेरा मुख्य उद्देश्य पवई क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने का है जिसके लिए मैं अंतिम समय तक संघर्षरत रहूँगा।
रेस्ट हाउस अमानगंज में मंडल उपाध्यक्ष मनीष तिवारी द्वारा पवई विधायक जी का शाल व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया, साथ ही उनके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भी स्वागत व सम्मान किया गया। प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया तंत्र से प्रेम नारायण शर्मा, अमित द्ववेदी, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, राजदीप गोस्वामी, संदीप तिवारी , प्रमोद वर्मा की मौजूदगी देखी गई।
