वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

यूपी में पालीथीन प्रतिबंधित है लेकिन फिर भी पूरे शहर में खुले आम यह फिर प्रचलन में आ गई है। 16 दिसम्बर 2018 को शहर की सब्जी मंडी में पालीथीन बहिष्कार जागरुकता अभियान चलाया गया और लोगों से प्रतिबंधित पालीथीन प्रयोग न करने की अपील की गयी लेकिन जागरूकता अभियान के दौरान कई जगहों पर दुकानदार पालीथीन में सामान देते हुए और उनकेे पास पालीथीन पैकेट रखे हुए मिले। टीम को देखते ही वे छिपाने का प्रयास करने लगे। प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि पर्यावरण व स्वच्छता के लिए सबसे ख़तरनाक इस पालीथीन को गोदामों में जब्त करें और खुलेआम इसकी बिक्री करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। टीम ओर से दुकानदारों व ग्राहकों से इसे प्रयोग न करने व झोले का प्रयोग करने की पुरजोर अपील की गई।
इस अभियान में बृजेश मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता, विवेक तिवारी, अरविंद शुक्ला, पूर्णिमा मिश्रा, प्रअ प्राथमिक विद्यालय सुआगाडा़ 2 लखीमपुर और इंद्रदेव मिश्रा आदि लोग शामिल हुए।
