अतिथि शिक्षकों में 5 माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, संबंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

अतिथि शिक्षकों में 5 माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, संबंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ की बैठक लालबाग परिसर धार में रखी गई। इस बैठक में शासन द्वारा नवीन सत्र अप्रैल माह मेें अतिथि शिक्षकों को रखने का आदेश जारी किया गया था लेकिन कुछ विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मनमानी से इनका अप्रैल माह का मानदेय भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया गया। इसी प्रकार नवीन सत्र अगस्त 2018 से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति ऑनलाइन व ऑफलाईन की गई थी, जो कि इनका मानदेय भुगतान पुरानी मान दरों से जमा हुए हैं जबकि नवीन सत्र अगस्त माह से शासन के आदेशानुसार नवीन दरों से वेतन भुगतान करने का आदेश है,और कई ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों के वेतन अभी तक जमा नहीं हुए हैं।

अतिथि शिक्षकों में 5 माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, संबंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन | New India Timesउक्त मांगों के निराकरण के लिये श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय, धार कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन व ऑफलाइन अतिथि शिक्षकों का वेतन नवीन दरों के मान से जल्द से जल्द जमा करवाने का अनुरोध किया गया है। समस्त अतिथि शिक्षकों मेें 5 माह से वेतन नहीं मिलने से रोष व्याप्त है।

अतिथि शिक्षकों में 5 माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश, संबंधित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन | New India Timesइस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाखन सिंह चन्देल, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष बदनावर राधेश्याम मकवाना, जिला महासचिव गणेश गंगावाल, जाधव वर्मा, पंकज शर्मा, सचिन प्रजापति, मनोज पाटीदार आदि अनेक अतिथि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article