प्रशांत टगारिया नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रशांत टगारिया नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष नियुक्त | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकास खंड के ग्राम लुहार टोडी के प्रशांत टगारिया को नर्सिंग छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। नर्सिंग छात्र संग़ठन के प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह राजपूत द्वारा प्रशांत टगरिया को झाबुआ जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

नर्सिंग क्षेत्र के विकास के लिये प्रशांत टगरिया के द्वारा किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उन्हें झाबुआ जिला अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। संगठन ने इन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है साथ ही आशा व्यक्त की है कि वह संगठन की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करेगें व बिना किसी भेदभाव के संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का मान -सम्मान करते हुये व अनुज पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए नर्सिंग क्षेत्र में सुधार के साथ राष्ट्रहित व समाज हित मे कार्य करेंगे। अध्यक्ष बनने पर मित्रों एवं रिश्तेदारों ने प्रशांत के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article