मप्र के पन्ना जिला NIT ब्यूरो चीफ संदीप तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मप्र के पन्ना जिला NIT ब्यूरो चीफ संदीप तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी | New India Times

मध्यप्रदेश के अमानगंज में मीठे जल हेतु पाइप लाइन बिछाने के लिए एल एन टी मशीनों से खुदाई कर पूरी सड़कों को तहस नहस कर दिया गया है जिससे आम जनों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई दुर्घटना घटित हो जाये तो इस का ज़िम्मेदार कौन होगा? इसी मुद्दे को लेकर NIT ब्यूरो चीफ संदीप तिवारी ने 9 दिसम्बर को एक खबर प्रकाशित की थी जिससे नाराज़ हो कर ठेकेदार रत्नेश सिंह राजपूत ने उनके घर पहुंच कर गाली गलौज की और साथ ही साथ धमकी भी दी कि तुम्हें जान से मार कर पूरे परिवार को तहस-नहस कर दूंगा। मैं ऐसे ही अपनी मर्जी से काम करूंगा सारे नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारी मेरी मुट्ठी में हैं। इस प्रकार के ख़बर छापने से मेरा कुछ नहीं बिगाड़ लोगे? इस प्रकार के दुर्व्यवहार की शिकायत लेकर संदीप तिवारी द्वारा नगर निरीक्षक अमानगंज को लिखित में आवेदन देकर उक्त ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारिता से जुड़े संपूर्ण नगर के पत्रकारों ने भी थाने पहुंचकर उक्त मामले में कड़ी कार्रवाई की थाना प्रभारी से मांग की है।
जब इस सम्बंध में NIT सावांदाता थाना अमानगंज प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान से बात की तो उनका कहना था कि कुछ पत्रकार आये थे तहरीर मिली है, कल दिखवाता हूँ जो उचित होगा कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.