रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के महिला बाल विकास अधिकारी रणजीत सिंग जमरा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग अधिकारी की स्कॉर्पियो गाड़ी को सुबह एक यात्री बस ने पुष्पगिरी तीर्थ स्थल सोनकच्छ के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे जिला महिला बाल विकास अधिकारी रणजीत सिंग जमरा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और गाड़ी चालक शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आस पास के नागरिकों ने वाहन से निकाल कर देवास चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। बताया गया है कि रणजीत सिगं जमरा महिला बाल विकास विभाग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भोपाल जा रहे थे। यात्री बस की जोरदार टक्कर से स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
