बिहार के भागलपुर में आगामी 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा भागलपुर महोत्सव | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर में आगामी 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा भागलपुर महोत्सव | New India Times

बिहार के भागलपुर में आगामी 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले भागलपुर महोत्सव की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। इस पांच दिवसीय महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य की बहुविध प्रस्तुति में कई प्रकार के लोक नृत्यों एवं शास्त्रीय नृत्यों की आकर्षक झलक देखने को मिलेगी। वहीं कई गीतों के सुमधुर झंकारों के साथ लघु नाटकों की भी मनभावन प्रस्तुति होगी।

समारोह का आगाज अंगजनपद की उभरती अदाकारा स्वस्ति नित्या की गणेश वंदना और भाव नृत्य से होगा। वहीं महोत्सव के चौथे दिन राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें गौरी मिश्रा एवं बांके बिहारी जैसे नामचीन कवि अपनी कविताओं एवं गीतों की रसधार बहाएंगे।

माना जा रहा है कि इस बार महोत्सव में लोक गीतों की मलिका मानी जानी वाली सुप्रिद्ध लोक गायिका “देवी”के गीतों के आनन्द भी ले सकेंगे।

इस बाबत नागरिक विकास समिति की एक आहूत एक बैठक में इस बार उल्लेखनीय सेवा एवं चिकित्सा के लिए डॉ. नेहा गुप्ता को अंग पुत्री सम्मान 2018 से नवाजा जायेगा।

वहीं दूसरी ओर मेडिकल कैंप में मरीजों की निःशुल्क सेवा एवं चिकित्सा के लिए शिविर में योगदान करने वाले चिकित्सकों को भी नागरिक विकास समिति के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

बिहार के भागलपुर में आगामी 26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा भागलपुर महोत्सव | New India Times

भागलपुर महोत्सव को लेकर जियाउर्रहमान की अध्यक्षता में बैठक में लाजपत पार्क में बन रहे जल मीनार के निर्माण प्रक्रिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा कि इससे पार्क में टहलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों का कहना था कि जल मीनार का निर्माण पार्क को छोड़कर कहीं अन्यत्र होना चाहिए। लाजपत पार्क को नागरिकों के घूमने टहलने के लिए सुरक्षित किये जाने की जरूरत है।

बैठक की कार्रवाई की जानकारी देते हुए संगठन सचिव आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि भागलपुर महोत्सव को ऐतिहासिक यादगार बनाने के लिए संगठन के सदस्य पूरी कर्मठता से प्रयासरत है। वहीं रमन साह ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों से संपर्क जारी है।
बैठक में सलाहकार रमण कर्ण,जियाउर रहमान के अलावा, विजया मोहिनी, सत्य नारायण प्रसाद, आनंद श्रीवास्तव, विष्णु सा जिम्मी क्वार्टर राजेश कुमार रतन किशोर प्रसाद अंजनी देवी नरेश अनुराग सिंह हरदीप कौर चंद्रशेखर राय, प्रो.एजाज अली रोज, दीपक नारायण गुप्ता,कौशल किशोर ठाकुर, पंकज सर्वेंद्र सिंह, रविंद्र ज्योति,शंकर मेहता निरंजन साह , विनोद पंडित,नीतीश, चंद्र किशोर कुमार ,रमण,पूजा बचियानी, लता वर्मा मौसमी चंद्र ,अंजनी देवी डॉ.अभिषेक गोपाल मंडल एवं विकास के अलावा बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई और इसका समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।

यह जानकारी रमन कर्ण ने दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.