भिंड जिले में डाक मतपत्र ले जा रहे डाक कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाक मतपत्र की बोरी लूटी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में डाक मतपत्र ले जा रहे डाक कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाक मतपत्र की बोरी लूटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो घंटे के अंदर लूटी गई बोरी को बरामद कर लिया है साथ ही दो आरोपियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।
मतगणना से एक दिन पूर्व भिंड जिले में उस समय सनसनी मच गई जब अटेर विधानसभा के 256 डाक मतपत्र लेकर जा रहे डाक कर्मियों के साथ भीड़ ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लगभग 20 से 25 लोगों की भीड़ ने डाक मतपत्र ले जा रहे डाक कर्मियों को रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए उनसे डाक मतों की बोरी लूट ली। डाक कर्मियों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर वीरेंद्र वाटिका के पास स्थित एक नाले के पास से डाक मतों की बोरी को 2 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एडीएम और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर जांच की बात कही जा रही है। वहीं लुटे पिटे डाक कर्मी द्वारा रंग लाल नामक व्यक्ति के साथ ही 25 लोगों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.