निकाय चुनाव में 55 प्रतिशत का अनुमानित मतदान, मतदान केंद्र से EVM पुलिस सुरक्षा में निर्वाचन अधिकारी को सौंपा | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ धुले (महाराष्ट्र), NIT:

निकाय चुनाव में 55 प्रतिशत का अनुमानित मतदान, मतदान केंद्र से EVM पुलिस सुरक्षा में निर्वाचन अधिकारी को सौंपा | New India Times

धुलिया निकाय चुनावों में देर रात तक कुछ वार्डों में मतदान प्रक्रिया जारी थी जिसके चलते शाम 9 बजे तक निर्वाचन अधिकारी से मतदान का प्रतिशत प्राप्त नही हो पाया है। एक अनुमान के अनुसार 55 प्रतिशत चुनाव होने की संभावना एक मनपा कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है। वहीं मतदान केंद्रों से EVM आदि सामग्री मतदान कर्मचारियों ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा है। सोमवार को वोटों की गिनती होगी।

निकाय चुनाव में 55 प्रतिशत का अनुमानित मतदान, मतदान केंद्र से EVM पुलिस सुरक्षा में निर्वाचन अधिकारी को सौंपा | New India Times

छिटपुट झड़प की घटनाओं को छोड़कर धुलिया निकाय चुनाव नगर भर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में इस दौरान नोट के बदले वोट बांटने की दो तीन घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें देवपुर पुलिस थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के समीप एक व्यक्ति को मतदान के लिए लोगों को पैसे की धन वर्षा करते हुए पकड़ा गया है। देर रात तक पुलिस ने मामला दर्ज नही किया था।

निकाय चुनाव में 55 प्रतिशत का अनुमानित मतदान, मतदान केंद्र से EVM पुलिस सुरक्षा में निर्वाचन अधिकारी को सौंपा | New India Times

11 ग्राम क्षेत्र मिलाकर कुल 450 बूथों पर मतदान रविवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच कुल 74 वार्ड पार्षद पदों के लिए 354 प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। वोटरों ने 55 से 58 प्रतिशत के बीच मतदान कर उम्मीदवारों की किस्मत को EVm में बंद कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article