कौमी तंजीम नई पीढ़ी को "अहिंसा" के मार्ग से अवगत कराएगी: तारिक अनवर, सांप्रदायिकता के खिलाफ अहिंसा ही सब से बढ़िया रास्ता: मुनाफ हकीम | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

कौमी तंजीम नई पीढ़ी को "अहिंसा" के मार्ग से अवगत कराएगी: तारिक अनवर, सांप्रदायिकता के खिलाफ अहिंसा ही सब से बढ़िया रास्ता: मुनाफ हकीम | New India Times

महाराष्ट्र प्रदेश क़ौमी तंज़ीम की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर शांति बापू आश्रम वर्धा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने कहा कि देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता पर जिस तरह से नफरत की मोटी चादर डाली जा रही है ऑल इंडिया क़ौमी तंज़ीम अपने प्रयासों से इसे चाक करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम ने यह बेड़ा उठाया है कि घृणा के माहौल में प्रेम का परचम लहराएँगे और क़ौमी तंज़ीम के कार्यकर्ता लोगों को गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए तैयार करेंगे।

कौमी तंजीम नई पीढ़ी को "अहिंसा" के मार्ग से अवगत कराएगी: तारिक अनवर, सांप्रदायिकता के खिलाफ अहिंसा ही सब से बढ़िया रास्ता: मुनाफ हकीम | New India Times

अनवर ने कहा कि क़ौमी तंज़ीम में सभी धर्मों के लोग शामिल हैं और हमारी कोशिश है कि हम सभी भारतीयों को गांधीजी के बताए हुए सिद्धांतों पर चलने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि हम खुद को सम्मेलन और सेमिनार तक सीमित नहीं रखेंगे बल्कि नई पीढ़ी के मन में गांधीवादी विचारधारा को पहुंचाने की कोशिश करेंगे और उस के लिए निबंध, प्रश्नोत्तरी कम्पटीशन जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, क्योंकि सांप्रदायिक शक्तियां नई पीढ़ी के मन में नफरत की आग का अलाव जला कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती हैं, इसलिए हमें नई पीढ़ी को बताना होगा कि अहिंसा का रास्ता ही मोक्ष का सबसे बड़ा स्रोत है।

तारिक अनवर ने कहा कि हम अपने बच्चों को अहिंसा का रास्ता दिखाएंगे. अनवर ने लोगों से अपील की कि वे स्थिति से निराश न हों और अपने बच्चों को शिक्षा एक कर्तव्य समझकर दिलाएं क्योंकि यही कल विकास का जीना होगा. उन्होंने कहा हमें यह याद रखना होगा कि अहिंसा का रास्ता ही सभी भारतीयों को जोड़कर रखेगा।

कौमी तंजीम नई पीढ़ी को "अहिंसा" के मार्ग से अवगत कराएगी: तारिक अनवर, सांप्रदायिकता के खिलाफ अहिंसा ही सब से बढ़िया रास्ता: मुनाफ हकीम | New India Times

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक रणजीत कामड़े ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सांप्रदायिकता का जहर घोल चाहती है वह बहुत शर्मनाक है और इससे लड़ने के लिए गांधी जी का बताया हुआ मार्ग ही बहतर है. क़ौमी तंज़ीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हों ने कहा कि क़ौमी तंज़ीम ने हमेशा हर तरह की सांप्रदायिकता का विरोध किया है और तारिक अनवर ने आज जिस तरह से एक बार फिर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता सम्मेलन और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का फैसला किया है वह बहुत बढ़िया है।

महाराष्ट्र प्रदेश क़ौमी तंज़ीम के अध्यक्ष मुनाफ हकीम ने कहा कि आल इंडिया क़ौमी तंज़ीम ने टाडा से लेकर नफरत छोड़ भारत जोड़ जैसा महान अभियान चलाया है। क़ौमी तंज़ीम हर तरह की सांप्रदायिकता के खिलाफ है और हम गांधी जी के विचारों को लेकर पूरे देश में जा रहे हैं ताकि नयी पीढ़ी को इससे परिचित करा सकें।

पूर्व विधायक राणा दिलीप कुमार ने गांधीजी के विचारों को हर आदमी तक पहुंचाने पर जोर देते हुए कहा कि क़ौमी तंज़ीम ने इस काम को करने का फैसला किया है और इस के लिए में तारिक अनवर और क़ौमी तंज़ीम को बधाई देता हूँ।

कौमी तंजीम नई पीढ़ी को "अहिंसा" के मार्ग से अवगत कराएगी: तारिक अनवर, सांप्रदायिकता के खिलाफ अहिंसा ही सब से बढ़िया रास्ता: मुनाफ हकीम | New India Times

मोहम्मद आसिम विदर्भ क़ौमी तंज़ीम अध्यक्ष, हाजी अब्दुल रहा तंवर, मोहम्मद इरफ़ान बेग, हकीम अयाज हाशमी, हाजी अब्दुल समी सलमानी और हाजी आरफीन मंसूरी ने अपने बयान में कहा कि 2019 में हमें एक ही नारा देना है ‘पूंजीवाद का युग चला गया- तमाशा दिखा कर मदारी गया।’ उन्होंने कहा कि आज गांधीजी ही खतरे में पड़ गए हैं, इसलिए राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन और फिर पूरे देश में प्रसारित करने की योजना स्वागत योग्य है। उन्होंने ने कहा कि हर अंधेरे को अंत है और 2014 के बाद देश के लोकतंत्र पर जो जोखिम के बादल मंडराने लगे थे उसका अंत भी 2019 में हो कर रहे गा।

आज कुछ लोग लोकतंत्र और फासीवाद दोनों को एक साथ ले कार चलना चाहते हैं, लेकिन अब उन के चेहरे बेनक़ाब हो गए हैं। महिलाओं बच्चों और सज्जनों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article