भोपाल के उत्तर विधानसभा में मतदान के दौरान बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल, NIT:

भोपाल के उत्तर विधानसभा में मतदान के दौरान बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उत्तर विधानसभा छेत्र के आरिफ नगर में बीजेपी और कांग्रेस के समर्थकों में फ़र्जी मतदान को लेकर झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता पंकज चौकसे चोटिल हो गये हैं।

भोपाल के उत्तर विधानसभा में मतदान के दौरान बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प | New India Times

इसी बात से नाराज़ हो कर महापौर आलोक शर्मा और बीजेपी विधायक प्रत्याशी फातमा सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ डीआईजी बंगाल चौराहे पर पहुंच कर रोड को जाम कर कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के भाई आमिर अकील की गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप था कि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील के भाई आमिर अकील के उकसाने पर यह झड़प हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.