वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ नगर में न्यू चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी द्वारा नगर के प्रमुख समाजसेवी वरुण अग्रवाल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष माननीय मीनाक्षी अग्रवाल के माता पिता स्वर्गीय भारत भूषण अग्रवाल एवं स्वर्गीय सुशीला देवी अग्रवाल की स्मृति में ग्लोबल इंटर कॉलेज के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से अपनी शिक्षा अर्जित करते हुए देश के भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन करना चाहिए। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थी अभिषेक वर्मा, ज्ञानचंद ,निखिल वर्मा, प्रशांत वर्मा ,निखिल वर्मा ,फहीम अली, गरिमा ,प्रतिभा देवी, रोली ,प्रियंका चौधरी, लक्ष्मी देवी ,आकाश राठौर, अभिषेक वर्मा ,अमित ,हर्षित को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि अरविन्द पांडेय ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर चिल्ड्रंस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक तिवारी कोषाध्यक्ष महेंद्र वर्मा अनिल गुप्ता सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज वर्मा ए के मिश्रा योगेश वर्मा अमित मिश्रा रोली वर्मा सुनीता देवी सहित शिक्षक व अध्यापक गण उपस्थित रहें।
