ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी का राष्ट्रीय दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी ग्वालियर को सालभर किए गए कार्यों के लिए मिला तृतीय पुरूस्कार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर /दिल्ली, NIT:

ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी का राष्ट्रीय दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न, ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी ग्वालियर को सालभर किए गए कार्यों के लिए मिला तृतीय पुरूस्कार | New India Times

24-25 नवम्बर 2018 को दिल्ली के ले मेरिडियन होटल में ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी का राष्ट्रीय दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में पूरे भारत से 250 से अधिक किशोर स्वास्थ्य चिकित्सकों ने भाग लिया। इसी अधिवेशन में ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी ग्वालियर को सालभर किए गए कार्यों के लिए तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

याद रहे कि ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी ग्वालियर के सदस्य वर्षभर पूरे शहर में किशोर वय बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित कार्य करती रही है । ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. मुकुल तिवारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. प्रकाश वीर आर्य ने सम्मान प्राप्त किया। इसी सम्मेलन में ऐडॅलेस्अन्ट हेल्थ अकैडमी के सदस्य डॉ. प्रकाश वीर आर्य को भी अकैडमी में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अकैडमी एवं डॉ. प्रकाश वीर आर्य की सफलता के लिए अकैडमी के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. सी. पी. बंसल(पूर्व अध्यक्ष), डॉ. सुहास धोंढे, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. जे. सी. गर्ग, डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. प्रवीन मित्तल ने बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article