नितीश कुमार ने बिहार को दी तरक्की की रोशनी: कहकशां परवीन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

नितीश कुमार ने बिहार को दी तरक्की की रोशनी: कहकशां परवीन | New India Times

बिहार के जमुई, बक्सर, सीतामढ़ी एवं शिवहर (संयुक्त), सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और नवादा में जदयू अल्पसंख्यक जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जदयू अल्पसंख्यक जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की कड़ी में रविवार, 18 नवंबर को जमुई, बक्सर, सीतामढ़ी एवं शिवहर (संयुक्त), सुपौल, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर और नवादा की बारी थी।

जमुई में श्रीमती कहकशां परवीन, सांसद, राज्यसभा, बक्सर में श्री गुलाम रसूल बलियावी, राष्ट्रीय महासचिव सह विधानपार्षद, सीतामढ़ी एवं शिवहर (संयुक्त) में मो. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण एवं गन्ना उद्योग, सुपौल में श्री नौशाद आलम, विधायक एवं पूर्व मंत्री, मधेपुरा में श्री गुलाम गौस, पूर्व विधानपार्षद, मुजफ्फरपुर में प्रो. युनूस हुसैन हकीम, प्रदेश उपाध्यक्ष और नवादा में मो. सलाम, प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

सभी जिलों में अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज की।

जमुई के सम्मेलन में श्रीमती कहकशां परवीन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 2005 के अंधेरे से निकाल कर बिहार को तरक्की की रोशनी दी है। उनकी सरकार बनने के बाद अल्पसंख्यक समाज के कल्याण के लिए कई योजनाओं को जमीन पर उतारा गया, जिससे अल्पसंख्यकों का जीवन-स्तर बेहतर हुआ है।

बक्सर में श्री गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि बाकी दलों ने अल्पसंख्यक समाज को केवल ठगने का काम किया है, यही कारण है कि आज इस समाज का भरोसा श्री नीतीश कुमार के साथ है। सीतामढ़ी एवं शिवहर (संयुक्त) में मो. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद ने कहा कि आज बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में जहां बच्चों के लिए और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं के लिए आज कई अवसर हैं वहीं महिलाओं के लिए ‘हुनर’ समेत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सुपौल में श्री नौशाद आलम, मधेपुरा में श्री गुलाम गौस, मुजफ्फरपुर में प्रो. युनूस हकीम और नवादा में मो. सलाम ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से नजीर पेश की है। उन्होंने कभी जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं किया है। उनके रहते बिहार में कभी मुसलमानों के साथ हकमारी मुमकिन नहीं है।

प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को भोजपुर, सहरसा और नालंदा में अल्पसंख्यक जिला कार्यकर्ता सम्मेलन होना है, जबकि अंतिम सम्मेलन 22 नवंबर को पटना में आयोजित किया जाएगा।

यह जानकारी जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.