बाल दिवस पर हुआ अनूठा आयोजन | New India Times

प्रीति श्रीवास्तव, जयपुर (राजस्थान), NIT:

बाल दिवस पर हुआ अनूठा आयोजन | New India Times

बाल दिवस के अवसर पर बस्ती और सडकों पर रहने वाले बच्चों को खुशी देने और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की छोटी सी कोशिश के तहत इस बाल दिवस पर नृत्यांशी कला सोसाइटी (जगतपूरा) की तरफ से एक अनूठा आयोजन किया गया।

बाल दिवस के दिन ऐसे बच्चों को जिन्हें अपना जन्मदिन याद नही और जिन्होने कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाया ऐसे 100 बच्चों से एक साथ केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया गया साथ ही उन्हे तोह्फे भी दिये गये। तोहफों के रूप में बच्चों को स्वेटर, वॉटर बॉटल, गरम कपड़े, फल इत्यादि बांटे गये। ये सिर्फ एक तोहफा नही हमारा प्रयास है कि बच्चों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहे और उस मुस्कान को लेकर वो एक नये दिन की शुरुआत करें और अपने जीवन में आगे बढ़ें।

बाल दिवस पर हुआ अनूठा आयोजन | New India Times

इस अवसर पर बच्चों को खेल खिलवाये गए और खेलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का भी संदेश दिया गया। बच्चे अपना जन्मदिन मनाकर बेहद खुश नज़र आये और बच्चों ने खूब मस्ती की। मुख्य अतीथी के रूप मे श्रीमान पवन गोयल (सफारी होटल) व श्रीमती गीता राजन सरदार (अमृत ग्रुप) जी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं बच्चों को अपने सुविचारो से प्रेरित किया।
संस्था सचीव श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, संस्था अध्यक्ष श्रीमान बृजकिशोर श्रीवास्तव, सहयोगी मनीषा सिधु, अरबाज खान, विकास वन्सिवाल, सचिन भट्ट एवं समस्त कायेस्थ समाज ने आपसी सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया।

By nit