वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बरवर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष महताब आलम सोनू को बनाया गया महताब आलम सोनू भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में उभरे हुए थे।
उनकी लगन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अयूब खान व प्रदेश कार्यसमिति अल्पसंख्यक मोर्चा डॉक्टर मुनाजिर हुसैन जैदी जिला मंत्री करनैल सिंह द्वारा मंडल अध्यक्ष बरवर का दायित्व सौंपा गया।
महताब आलम सोनू ने कहा की जो हमें पार्टी ने एक जुम्मेदार समझ कर दायत्वि दिया है हम उसे अपनी ईमानदारी और कर्म निष्ठा के साथ पार्टी के अंदर काम करता रहूंगा।
