खुशीयां मातम में तब्दील, दिपावली पर्व पर दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

खुशीयां मातम में तब्दील, दिपावली पर्व पर दो लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकास खंड के ग्राम छोटा घोसिलिया में दीपावली के अवसर पर मेहमान के तौर पर दो बालिकाएं अपनी सहेली एक बालिका के घर पहुची और चर्चा कर तीनों बालिकाएं तालाब में नहाने के लिए गई ! जैसे ही एक बालिका तालाब में डूबने लगी तो दो बालिकाएं उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई और धीरे-धीरे गहराई की ओर तीनों बालिकाएं चली गई ! जिससे मौके पर तीनों की डूबने से मौत हो गई ।गांव के लोगों ने तीनों बालिकाओं का मृत शरीर तालाब से बाहर निकाले । और पुलिस को सूचना देकर मेघनगर अस्पताल लाया गया । जहां उनका पोस्टमार्टम कर पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया । तीनों बालिकाओं की उम्र 8 से 12 वर्ष की बताई जा रही है!एक बालिका ग्राम छोटा घोसलिया कि दूसरी ग्राम बेड़ावली और तीसरी वाली ग्राम गुजरपाडा की रहने वाली बताई गई है । खुशी के मौके पर दर्द नाक हादसेे से क्षेत्र में दीपावली के पर्व को फीका कर दिया ओर गांव में मातम छा या हुआ है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article