यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे तो यमराज पहुंचेंगे आपके घर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे तो यमराज पहुंचेंगे आपके घर | New India Times

अंबेडकर नगर जिले के टांडा कोतवाली में कोतवाल ने यातायात नियमों को लेकर कुछ ऐसा किया कि यहां यमराज की वेशभूषा में टांडा की सड़को पर यमराज के साथ दिखे और यातायात नियमों का पालन ना करने वालों को दी गई चेतावनी फिर फूल भेंट कर किया आगाह।

सड़क दुर्घटना और ट्रैफिक नियमों के उल्‍लंघन को रोकने के लिए टांडा पुलिस ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। अगर आप टांडा की सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं और आपने यातायात नियम पालन नहीं किया तो आपके पीछे यमराज पड़ जाएंगे। टांडा इंस्पेक्टर राम लखन पटेल, ने बताया कि ये यमराज इतनी आसानी से आपका पीछा भी नहीं छोड़ेंगे और आपको इस बात का अहसास कराकर दम लेंगे कि आपने बहुत बड़ी गलती की है।

वैसे यह एक सराहनीय कदम है जो टांडा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। यमराज की वेशभूषा में सड़क पर यमराज को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों को बहुत ही असानी से इस बात के लिए सचेत किया जा रहा है कि सड़क नियमों का उल्‍लंघन आपकी जान के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता है।इतना ही नहीं ये यमराज जिन बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, उनके पीछे गदा लेकर दौड़ते हुए भी नजर आए। नियम तोड़ने वालों को चेताने के लिए यमराज का रूप धारण किए हुए कलाकार का उपयोग किया गया। कलाकार ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए समझाया कि अगर वे ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यमराज उनके घर आएंगे।यातायात पुलिस ने लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये ‘यमराज’ को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है, ताकि लोगों में यह संदेश जाए कि अगर वे हेलमेट के बगैर लापरवाही से वाहन चलाते हैं या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो यह उनके जीवन के लिये खतरनाक हो सकता है।यमराज के साथ साथ कोतवाल राम लखन पटेल, ने हेलमेट नहीं पहने बाइक सवारों को रोका और उनसे यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और इसके साथ ही उन्हें गुलाब का फूल दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.