शिवसेना की ताक़त में इज़ाफ़ा: भाजपा के कद्दावर नेता ने ली शिवसेना की सदस्यता, नेपानगर से लडेंगे चुनाव | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना की ताक़त में इज़ाफ़ा: भाजपा के कद्दावर नेता ने ली शिवसेना की सदस्यता, नेपानगर से लडेंगे चुनाव | New India Times

बुरहानपुर ज़िले में शिवसेना को अपनी सेवाओं और जनआंदोलन के माध्यम से एक दशक से अधिक समय से स्थापित करने के योगदान के नतीजे में यहां उसकी ताक़त में अब भली भांति इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है। बुरहानपुर ज़िले की नेपानगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गण सिंह पटेल को इस बार भाजपा से टिकट नहीं मिलने से अपने आपको ठगा हुआ और नाराज़ महसूस कर आज उन्हों ने शिवसेना का दामन थाम लिया। इंदौर शिवसेना प्रमुख एंव शिवसेना के बुरहानपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार आशीष शर्मा ने बुरहानपुर कार्यालय में उन्हें शिवसेना की सदस्यता प्रदान की, उनका स्वागत किया तथा नेपानगर विधानसभा सीट से शिवसेना का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया। गण सिंह पटेल का मुक़ाबला भाजपा की वर्तमान विधायक एंव भाजपा की उम्मीदवार सुश्री मंजू दादू से है। हालांकि कांग्रेस की ओर से श्रीमती कास्डेकर भी उम्मीदवार हैं। गण सिंह पटेल का शुमार भाजपा के ताक़तवर आदिवासी और ज़मीन से जुड़े नेता में होता है, लेकिन पार्टी ने उन्हें इस बार भी अवसर नहीं मिला। अन्य राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों के रूप में लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार का नाम भी सामने आ रहा है। नामांकन भरने के बाद ही यहां का परिदृश्य स्पष्ट होगा लेकिन गण सिंह पटेल के खड़े होने से भाजपा उम्मीदवार को नुक़सान होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.