गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
थाना औंछा में पत्नी और बच्चे के साथ ससुराल आ रहे फौजी को 2 वर्षीय बच्ची के ऊपर तमंचे की नोक पर बदमाशों ने लूटमार की और विरोध करने पर लुटेरों ने फौजी की पत्नी को गोली मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार थाना औंछा में औंछा लखौरा मार्ग पर नगला कन्हीय मोड़ पर निशा पुत्री ज्ञानसिंह निवासी दूल्हापुर की शादी बालकराम यादव पुत्र मातादीन निवासी ऊतरारा बनवार थाना जसराना के साथ हुई थी। आज वह अपने पति के और दो वर्षीय बच्ची के साथ मायके दूल्लापुर आ रही थी, तभी औंछा लखौरा मार्ग पर नगला कन्हीय मोड़ पर लाल कलर की डिस्कवर मोटरसाइकिल यू.पी.84 2357 जिस पर सवार दो लोग सवार थे ने फौजी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक करके गिरा दिया और 2 वर्षीय पुत्री नन्दू के ऊपर तमंचा रख दिया और 2 सोने की जंजीर, 1 मंगलसूत्र, 2 अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी लूट ली।
लुटेरे मोटरसाइकिल की चाबी व क्लच तोड़ कर लखौरा की तरफ भागने लगे तो इसका निशा ने विरोध किया जिस पर बदमाशों ने निशा के ऊपर फायर कर दिया जिससे उसके हाथ में गोली लगती हुई निकल गयी और वह घायल हो गई। पीड़ित ने थाना औंछा में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस लुटेरों को तलाश कर रही है।
