मनोज म्हात्रे हत्याकांड:  जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आगामी बजट सत्र अधिवेशन चलने नहीं देंगे: नारायण राणे | New India Times

शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT; ​मनोज म्हात्रे हत्याकांड:  जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आगामी बजट सत्र अधिवेशन चलने नहीं देंगे: नारायण राणे | New India Times भिवंडी महानगरपालिका में कांग्रेस नगरसेवक व सभागृह नेता मनोज म्हात्रे की जघन्य हत्या के बाद उनके परिवार से भेंट कर सांत्वना देने आये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने भिवंडी के पत्रकारों के समक्ष घोषणा करते हुए कहा कि जब तक स्व. मनोज म्हात्रे के हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के आगामी बजट सत्र अधिवेशन को नहीं चलने देगी।​मनोज म्हात्रे हत्याकांड:  जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आगामी बजट सत्र अधिवेशन चलने नहीं देंगे: नारायण राणे | New India Timesइस अवसर पर भिवंडी जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू, प्रदेश महासचिव तारिक फारुकी, पूर्व विधायक योगेश पाटिल,  पूर्व सांसद सुरेश टावरे, पप्पू राका, मनपा स्थायी समिति सभापति इमरान खान, भिवंडी उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह, बालकृष्ण कोणेकर, कांग्रेस तालुका अध्यक्ष राकेश पाटिल, बी.डी. पाटिल, सत्यवान पाटिल, मधुकर जगताप, उमेश भोईर सहित अन्य कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। उक्त  अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के पास गृहमंत्रालय भी है, जो उनसे संभाला नहीँ जा रहा है। ​मनोज म्हात्रे हत्याकांड:  जब तक हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, आगामी बजट सत्र अधिवेशन चलने नहीं देंगे: नारायण राणे | New India Timesभाजपा के नेता पार्टी में गुंडों को प्रवेश देकर तरह तरह के पद दे रहे हैं जिसके कारण पुलिस पदाधिकारी गुंडों पर कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।  राणे ने पत्रकारों से कहा कि मनोज म्हात्रे हत्याकांड का प्रमुख आरोपी भाजपा का पदाधिकारी था। ज्ञात हो कि स्व. मनोज म्हात्रे नारायण राणे के समर्थक तथा करीबी नेता थे। शुक्रवार की दोपहर में ओसवाल वाड़ी स्थित मनोज म्हात्रे के घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने स्व. म्हात्रे की मां यमुनाबाई, बहन इंदिरा, पत्नी वैशाली व बेटे से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और मनोज म्हात्रे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article