म.प्र. स्थापना दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

म.प्र. स्थापना दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

म.प्र. के स्थापना दिवस पर स्थानीय शासकीय उत्कृष्ट उ .मा. विद्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुश्री राधा डावर मुख्य कार्यपालन अधिकारी तिरला तथा अध्यक्षता श्रीमती सीमा मिश्रा प्राचार्य थी।
ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आरंभ हुआ।बालक छात्रावास, उत्कृष्ट छात्रावास तथा बालिका छात्रावास के विद्यार्थीयों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

म.प्र. स्थापना दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन | New India Timesश्रीमती रंजना चौहान के मार्गदर्शन तथा जन अभियान परिषद की सुश्री अनिता जाटव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने मतदान के लिए प्रेरित करेगे हेतु लोकगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गई।इसके साथ ही एक लघु नाटिका के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
सुश्री डावर मेडम ने प्रतिभागियों को 2000 रू. की नगद राशी से पुरस्कृत किया ।
इस अवसर पर कन्या परिसर की श्रीमती अंजान तोमर,महिला बाल विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण मकवाना ,श्रीमती कल्पना नालकर कन्या हाईस्कूल प्राचार्य,श्री गंगाराम अचाले बी.आर.सी.,श्री राजेंद्र चौहान बी.ए.सी,रामप्रसाद यादव, ममता बैरागी, बालक छात्रावास अधीक्षक गोर्धन सोलंकी एवं सभी विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
म.प्र. गान के बाद विद्यार्थीयों को स्वल्पाहार पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन श्री सन्दीप कानुनगो द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article