विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले दिन 14 जिलों में कुल 17 नामांकन दाखिल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले दिन 14 जिलों में कुल 17 नामांकन दाखिल | New India Times

मध्यप्रदेश में आज विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पूरे प्रदेश के कुल 14 जिलों में 17 नामांकन पत्र जमा हुए।

गुना में तीन, इंदौर में दो तथा मुरैना, अशोकनगर, दमोह, बालाघाट, सिवनी, छिन्दवाड़ा, होशंगाबाद, विदिशा, देवास, धार, उज्जैन और रतलाम में एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुक्रवार से नामांकन दाखिले का काम शुरू हो गया है। कुल 6 दिन नामांकन पत्र जमा होंगे। चार और सात नवंबर को अवकाश रहेगा। खर्च पर निगरानी के लिए 127 व्यय पर्यवेक्षकों ने मोर्चा संभाल लिया है और नामांकन के दौरान हर गतिविधि की रिकार्डिंग की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अनुमोदन से मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह की ओर से विधानसभा चुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को सुबह जारी की गई। 11 बजे से नामांकन जमा करने का काम शुरू हो गया।

हर दिन 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकते हैं। 9 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन रहेगा। इस बार अभ्यर्थियों को नामांकन फार्म जमा करने सिर्फ 6 दिन मिलेंगे। 12 नवंबर को नामांकन पत्रों की छानबीन होगी।

इस दौरान पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकार्डिंग करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इस दिन तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देकर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article