प्रतापगढ़ जिला के कोतवाली मान्धाता क्षेत्र में फिर हुई लूट की वारदात | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

प्रतापगढ़ जिला के कोतवाली मान्धाता क्षेत्र में फिर हुई लूट की वारदात | New India Times

कोतवाली मान्धाता क्षेत्र में कल शाम लगभग 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल बजाज सीटी 100 से विजय प्रकाश पांडेय पुत्र हरिशंकर पांडेय निवासी सराय नाहर राय अपने बड़े भाई को बिश्नाथगंज से लाने जा रहे था कि रास्ते में अकोढ़ीया के गेट के सामने 4 लोगों ने मिलकर जबरन गाड़ी रुकवाया, उसके बाद लुटरों से भिड़ने के कारण डंडों से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे सिर का हेल्मेट फट गया। वह हल्ला मचाता रहा उसी समय लुटेरे जेब से 1500 रुपये से ज्यादा लूट कर फरार हो गए। चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। बगल ही स्थित मुस्लिम बस्ती के लोगों ने शोर सुनने कर शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तब तक लुटेरे फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित को होश आने के बाद घर वाले अस्पताल ले गये जहाँ आज आज शाम 5 बजे डाक्टर के यहाँ से पीड़ित घर पर पहुंच गया है। काफी मार पड़ने के कारण पूरी तरह चारपाई पर पड़ा है।

वही कोतवाली मान्धाता प्रभारी निरीक्षक डी.पी. सिंह का कहना है कि अभी तक कोई लूट की FIR करने नही आया है, आने पर कार्यवाही की जाएगी।

By nit