शासन-प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने जिले मुख्यालय के 13 बैंकों में चलाया तलाशी अभियान | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

शासन-प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने जिले मुख्यालय के 13 बैंकों में चलाया तलाशी अभियान | New India Times

शासन-प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने जिले मुख्यालय पर स्थित 13 बैंकों में तलाशी अभियान चलाया। नगर कोतवाल एनएन शर्मा ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्र के सभी बैंकों में साधन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनज़र उन्हें जागरूक किया गया।

मंगलवार को पुलिस ने शहरी क्षेत्र की बैंकों में जांच अभियान चलाया। स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ओबीसी, ग्रामीण बैंक समेत 13 बैंकों में सघन पड़ताल की गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र सचान ने बैंक कर्मचारियों को रूपये के जमा करने व निकासी करने के दौरान विशेष सर्तकता बरतने को कहा। संदिग्धों को देखते ही पुलिस को सूचना देने को कहा। ग्राहकों को एटीएम के प्रयोग के दौरान बाहरी लोगों के झांसे में नहीं आने को कहा गया। बताया कि किसी भी दशा में किसी को एटीएम का पासवर्ड न बताएं। पुलिस कर्मियों ने बैंक उपभोक्ताओं से पूछताछ की। अकबरपुर कोतवाली अवतार सिंह उप निरीक्षक ने शहजादपुर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक से भी बातचीत की और कुछ जानकारियां दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.