दो गाड़ियों से 9.5 लाख रुपये कैश बरामद, भाजपा विधायक के विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने की जब्ती की कार्रवाई | New India Times

इम्तियाज चिश्ती, ब्यूरो चीफ दमोह (मप्र), NIT:

दो गाड़ियों से 9.5 लाख रुपये कैश बरामद, भाजपा विधायक के विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने की जब्ती की कार्रवाई | New India Times

दमोह पथरिया में पेट्रोल पंप के पास दमोह रोड पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियोंं द्वारा वाहनों की जांच के दौरान दो गाड़ियों से करीब साढ़े 9 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। नोटों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पुलिस द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई है। इस दौरान भाजपा विधायक लखन पटेल नाराजगी जताने पुलिस थाने पहुंचे जहाँ थान में पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते विधायक की एक ना चली और प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस ने जब्ती की कार्यवाही की।

दो गाड़ियों से 9.5 लाख रुपये कैश बरामद, भाजपा विधायक के विरोध के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने की जब्ती की कार्रवाई | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार दमोह के पथरिया में सोमवार रात दमोह रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप के पास पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उड़न दस्ता टीम ने वाहनों की जांच के दौरान एक सफेद कलर की बोलेरो गाड़ी से 500 के 1700 नोट बरामद किए। बोलेरो चालक नोटों से संबंधित कोई दस्तावेजअधिकारियों को नही दिखा सका जिससे पुलिस ने थाने में जब्ती की कार्यवाही करते हुए मामला जिले के अधिकारियों के सुपुर्द करने की बात कही है। जिस बोलेरो को रोक कर पुलिस द्वारा जांच की गई उसके ऊपर बैंक ऑन ड्यूटी लिखा हुआ था और बोलेरो में सवार व्यक्ति द्वारा यह रकम बैंक एटीएम में डालने जा रहे होने की बात कही गई लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को संबंधित द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए और पुलिस ने रुपयों को जब्त कर लिया। बोलेरो गाड़ी क्रमांक एमपी 34-T-0785 जिसमें Bank on Duty लिखा हुआ है, वहीं पुलिस ने बकैनी निवासी धर्मेंद्र सिंह की बाइक MP- 34 MH 2061 से जा रहे थे इनके पास से 98 हजार रुपए बरामद करने की कार्यवाही की है।

इधर इन मामलों की जानकारी लगने पर पथरिया विधायक लखन पटेल अपने कुछ समर्थकों के साथ गुस्से में पथरिया थाना पहुंचे जहाँ थाने में पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाई लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते विधायक महोदय की एक ना चली। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article