संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमानगंज के तत्वाधान में संघ के पदाधिकारियों सहित स्वयं सेवकों ने वन संचय कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसिद्ध स्थल श्री जटाशंकर धाम मैं पहुंच कर सामूहिक रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करके पूजा अर्चना की तदुपरांत शाखा कार्यक्रम के अंतर्गत समरसता कार्यक्रम के अनुसार सामूहिक सह भोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी जाति संप्रदाय के स्वयंसेवक एवं उनके कुटुंब जनों ने सह भोज में भाग लेकर स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम मैं प्रथम शाखा के नियमानुसार पूजा एवं राष्ट्र प्रेम को प्रदर्शित करने वाले गीतों का बेद वाणी के स्लोको का गायन कर भोजन आरंभ किया गया। सह भोज के बाद बैठक का आयोजन कर समापन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ताकरीब 50 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लेकर समाज में फैले छुआछूत को दूर भगाने समरसता जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने में महती भूमिका अदा की।
